19 मई को निःशुल्क दिव्यांग रोजगार मेला का होगा आयोजन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 8 मई 2026

19 मई को निःशुल्क दिव्यांग रोजगार मेला का होगा आयोजन

19 मई को निःशुल्क दिव्यांग रोजगार मेला का होगा आयोजन

आगरा:-सहायक निदेशक (सेवायोजन) क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय चंद्रचूड़ ने बताया है कि आगरा एवं अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 19 मई 2026 को निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साईं का तकिया चौराहा, एमजी रोड, आगरा परिसर में प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा।
सहायक निदेशक (सेवायोजन) ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में कम से कम हाईस्कूल उत्तीर्ण तथा 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में टेलीकलेक्शन एग्जीक्यूटिव, टेली कॉलर, ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव, रिन्यूअल एडवाइजर, सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, पिकर-पैकर, अकाउंट पेबल, बैकएंड एग्जीक्यूटिव एवं टीम मेम्बर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया है कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले नियोजकों का विवरण आयोजन तिथि पर मेला स्थल पर उपलब्ध रहेगा तथा इस रोजगार मेले में भाग लेने हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
...........


video

Pages