दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साँई का तकिया चौराहा, आगरा के परिसर में निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन 19 मई को - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 17 मई 2026

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साँई का तकिया चौराहा, आगरा के परिसर में निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन 19 मई को

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साँई का तकिया चौराहा, आगरा के परिसर में निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन 19 मई को

आगरा:-सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रचूड़ दुबे ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आगरा तथा अमेरिकन इण्डिया फाउण्डेशन द्वारा 19 मई, 2026 को दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, साँई का तकिया चौराहा, एम०जी०रोड, आगरा के परिसर में प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 04:00 बजे तक निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस रोजगार मेले में कम से कम दसवीं पास तथा उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष के दिव्यांग अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इस निःशुल्क रोजगार मेले में टेलीकलैक्शन एक्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, ऑपरेशंस एक्जीक्यूटिव, रिन्यूअल एडवाइजर, सपोर्ट एक्जीक्यूटिव, पिकर-पैकर, अकाउण्ट पेबिल, बैकएण्ड एक्जीक्यूटिव एवं टीम मैम्बर पदों हेतु भर्ती की जायेगी।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि
रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र तथा शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति लाना अनिवार्य है।
इस दिव्यांग रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोजकों का विवरण रोजगार मेले की आयोजन तिथि को मेला स्थल पर उपलब्ध रहेगा। इस हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
------------

video

Pages