खेत तालाब योजना के तहत किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान, करें आवेदन, उठाएं लाभ - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 17 मई 2026

खेत तालाब योजना के तहत किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान, करें आवेदन, उठाएं लाभ

खेत तालाब योजना के तहत किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान, करें आवेदन, उठाएं लाभ


आगरा:- भूमि संरक्षण अधिकारी ने अवगत कराया है कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (भूमि संरक्षण अनुभाग), कृषि भवन लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना के तहत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना संचालित की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में इच्छुक सामान्य एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कृषकों को अपनी निजी भूमि पर खेत तालाब खुदवाने के लिए विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा।
योजना के अंतर्गत तालाब का आकार 22×20×3 मीटर निर्धारित किया गया है। इस तालाब का उपयोग किसान वर्षा जल संचयन, मत्स्य पालन एवं फसलों की सिंचाई के लिए कर सकेंगे। तालाब की कुल लागत ₹1,05,000 निर्धारित की गई है, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान राशि ₹52,500 डीबीटी के माध्यम से सीधे कृषकों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
तालाब खुदाई का कार्य कृषक स्वयं ट्रैक्टर अथवा जेसीबी के माध्यम से कराएंगे। अनुदान राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। प्रथम किस्त ₹39,375 तालाब की निर्धारित आकार में खुदाई एवं मिट्टी कार्य पूर्ण होने के बाद तथा द्वितीय किस्त ₹13,125 तालाब में पक्का इनलेट निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी। कृषि विभाग द्वारा कृषकों से अपील की गई है कि वे विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कर कृषि विभाग की वेबसाइट agridarshan.up.gov.in पर “खेत तालाब बुकिंग” विकल्प के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर योजना का लाभ प्राप्त करें। किसान जनसेवा केंद्र अथवा स्वयं मोबाइल फोन के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी हेतु किसान मोबाइल नंबर 7015899718 एवं 9758790609 पर संपर्क कर सकते हैं।
............


video

Pages