आगरा: द एडवोकेट एसोसिएशन आगरा की नई कार्यकारिणी 2026-27 निर्विरोध चुनी गई
आगरा:- दीवानी कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में शुक्रवार दोपहर 12 बजे द एडवोकेट एसोसिएशन आगरा के सत्र 2026-27 के चुनाव सम्पन्न हुए। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी मॉडल बायोलॉज के तहत चुनाव अधिकारी एवं एल्डर कमेटी की देखरेख में हुए चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर गोविन्द शरन बघेल एडवोकेट, सचिव विष्णु कुमार सक्सेना एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह तोमर एडवोकेट, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार शर्मा एडवोकेट, अमृत सिंह एडवोकेट,भगवान शर्मा एडवोकेट, नरेन्द्र पाल सिंह चुने गए। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विनोद कुमार एडवोकेट को मिली है।
संयुक्त सचिव पद पर संदीप कुमार यादव एडवोकेट, सौरभ बघेल एडवोकेट, विनय कुमार शर्मा एडवोकेट, लायक वर्मा एडवोकेट, रामबाबू शर्मा एडवोकेट, राजेश कुमार एडवोकेट और आरती अग्रवाल एडवोकेट निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुलदीप सिंह एडवोकेट, आयूष गौड़ एडवोकेट, मन्नू श्रीवास्तव एडवोकेट, महेन्द्र सिंह एडवोकेट, तेजस्वनी अग्रवाल एडवोकेट व क़ु. सविता एडवोकेट को मनोनीत किया गया।
संस्था के संरक्षक अरूण पंचौरी एडवोकेट व एल्डर कमेटी के चेयरमैन घनश्याम गुप्ता एडवोकेट, सदस्य विजय वर्मा एडवोकेट, विजय पाल सिंह यादव एडवोकेट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंपे।