ट्रांस यमुना पुलिस का जुए के अड्डे पर बड़ा छापा, हार-जीत की बाजी लगाते 5 शातिर गिरफ्तार
थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार की सख्त कार्रवाई, ₹45 हजार से ज्यादा नकदी और 104 ताश के पत्ते बरामद
आगरा। कमिश्नरेट आगरा की थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने अवैध जुआ कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹45,570 की नकदी और 104 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, 17 मई 2026 को थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सती नगर क्षेत्र में विनोद पुत्र सुभाषलाल के मकान में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर पांच लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में गोपाल यादव निवासी बुढ़ाना थाना एत्माद्दौला, सोनू यादव उर्फ पिल्लू निवासी कृष्णा कॉलोनी थाना ट्रांस यमुना, उपेंद्र यादव निवासी सती नगर, विनोद पुत्र सुभाषलाल निवासी सती नगर तथा चंद्रपाल निवासी शोभा नगर शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में धारा 112(2) बीएनएसएस एवं 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई है।
थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार की बेहतरीन पुलिसिंग और सख्त कार्यशैली के चलते ट्रांस यमुना क्षेत्र में अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उनके नेतृत्व में पुलिस लगातार बड़े खुलासे कर रही है, जिससे अपराधियों में खौफ का माहौल बना हुआ है।