“सुप्रीम कोर्ट के समाधान समारोह 2026 की शुरुआत, माह अगस्त में विशेष लोक अदालत में होंगे लंबित मामलों के निस्तारण”
आगरा:-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देश पर मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में यह निर्देशित किया गया है कि न्याय को सरल एवं सुलभ तरीके से घर-घर तक पहुंचाने तथा आपकी सहभागिता और सहमति से न्याय की भावना को मूर्त रूप देने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाधान समारोह 2026 का आयोजन 21 अप्रैल 2026 से आरंभ किया गया है, जिसकी प्रणति 21, 22 तथा 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी, माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किए जाएंगे, विशेष लोक अदालत से पूर्व बैठकों का आयोजन राज्य/ जिला /तालुका /उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/ समिति, स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगी। इस सुलह वार्ता का आयोजन 21 अप्रैल 2026 को समाधान समारोह के आरंभ के साथ शुरू हो जाएगा । इस समाधान समारोह में विशेष लोक अदालत के आयोजन का लक्ष्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलाह एवं आपसी सहमति से निष्पादन करना है।
----------------------