आगरा जिलाधिकारी ने पनवारी निवासी शहीद फौजी के परिजनों की भूमि विवाद संबंधी शिकायत पर लिया तत्काल संज्ञान - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 6 मई 2026

आगरा जिलाधिकारी ने पनवारी निवासी शहीद फौजी के परिजनों की भूमि विवाद संबंधी शिकायत पर लिया तत्काल संज्ञान

आगरा जिलाधिकारी ने पनवारी निवासी शहीद फौजी के परिजनों की भूमि विवाद संबंधी शिकायत पर लिया तत्काल संज्ञान

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिले थे शहीद के स्वजन,पीड़ित पक्ष ने खेत की पैमाइश की समस्या से संबंधित,जिलाधिकारी को दिया था प्रार्थनापत्र

डीएम द्वारा प्रार्थनापत्र पर तत्काल एसडीएम की अध्यक्षता में की गई टीम गठित, मौके पर जांच कर प्रभावी कार्यवाही के दिए हैं निर्देश

आगरा:-किरावली तहसील ग्राम पनवारी निवासी शहीद फौजी के परिजनों द्वारा कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से खेत की पैमाइश पुलिस की मौजूदगी में कराए जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने परिजनों से उनकी समस्या व भूमि विवाद प्रकरण की विस्तार से जानकारी ली। 

जिलाधिकारी ने तत्काल भूमि विवाद प्रकरण में संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित करने के निर्देश दिए तथा मौके पर जाकर प्रकरण की गंभीरता से जांच कर पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश कराए जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बताया कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, मौके पर दोनों पक्षों की सुनवाई व प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।

...........

video

Pages