जनगणना-2027 के तहत आगरा में व्यापारियों और अधिकारियों ने किया स्व-गणना पंजीकरण
आगरा। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत चलाए जा रहे स्व-गणना अभियान के तहत शनिवार को आगरा में व्यापारियों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों तथा जीएसटी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यक्रम का आयोजन राज्य कर विभाग के जयपुर हाउस स्थित सभागार में किया गया।
जिलाधिकारी मनीष बंसल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से जनगणना के मास्टर ट्रेनर संजय शर्मा एवं डॉ. पवन कुमार ने उपस्थित व्यापारियों, विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल फोन के माध्यम से मौके पर ही प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया तथा आवश्यक सूचनाएं भरवाकर जनगणना-2027 की स्व-गणना आईडी जनरेट कराई गई।
मास्टर ट्रेनर्स ने कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों एवं अन्य प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया और स्व-गणना प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर आयुक्त ग्रेड-1 राज्य कर आगरा पंकज गांधी ने की। उन्होंने स्वयं भी स्व-गणना आईडी जनरेट कर अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर नीलम तिवारी, उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र सिंह, संयुक्त आयुक्त अजित कुमार सिंह, गोपाल तिवारी एवं राजेश टंडन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों में टीएन अग्रवाल, जयपुरूसनानी, बृजेश पंडित, कन्हैयालाल राठौर, राजीव गुप्ता, संजीव अग्रवाल, सुनील मित्तल और योगेश रखवानी समेत कई प्रतिष्ठित व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए और ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में अपनी स्व-गणना आईडी जनरेट की।
इसके अलावा उपायुक्त मृत्युंजय सिंह, जितेन्द्र कुमार, विजय बहादुर, पंकज मौर्या, विजयपाल सिंह, सतेन्द्र सिंह, अनुराग चौधरी तथा सहायक आयुक्त शेखर राठौर और सूर्यपाल सरोज सहित राज्य कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।