मुख्य विकास अधिकारी आगरा की अध्यक्षता में स्कूल रेडीनेस मेले का हुआ आयोजन
आगरा:-मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना आगरा शहर, आगरा के आंगनबाड़ी केंद्र कौशलपुर-2 पर स्कूल रेडीनेस मेला का आयोजन किया गया ।
मेले के दौरान बच्चों के साथ शारीरिक, भाषा, गणितीय, संज्ञानात्मक एवं खेल आधारित गतिविधियां कराई गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सीखने की प्रगति का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया गया । साथ ही बच्चों के प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड तथा स्कूल रेडीनेस से सम्बन्धित प्रमुख संकेतकों की समीक्षा भी की गई।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी द्वारा विभिन्न गतिविधियों एवं स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर बच्चों के सीखने की क्षमता का मूल्यांकन किया गया ।
विशेष रूप से मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पोर्टफोलियो के सम्बन्ध में माताओं से चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न गतिविधियों में स्वय भाग लेते हुए उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया गया। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फीडबैक चार्ट पर अपनी अभियुक्ति अंकित की गई।
स्कूल रेडीनेस मेला आयोजित कराये जाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय में प्रवेश से पहले सीखने के लिए तैयार करना तथा अभिभावकों और समुदाय को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन जनपद आगरा के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं जनमानस द्वारा द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। मेले का आयोजन बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग एवं प्रथम फाउण्डेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
..............