‘ऑपरेशन दहन’ से माफियाओं पर प्रहार: बरहन पुलिस ने नष्ट की 34 लीटर अवैध शराब
न्यायालय के आदेश पर बरहन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 09 मुकदमों से जुड़ी देसी व अवैध शराब पर चला 'कमिश्नरेट का बुलडोज़र'
जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध शराब माफियाओं और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत मंगलवार को एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार थाना बरहन पुलिस ने विभिन्न मामलों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध और देसी शराब को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देश और पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी जोन) के कुशल नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए थाना बरहन पर पंजीकृत 9 अलग-अलग मुकदमों से बरामद की गई लगभग 34 लीटर देसी व अवैध शराब का विधिवत विनष्टीकरण कराया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय संख्या 002 आगरा के आदेशों के अनुपालन में की गई है। अवैध शराब को नष्ट करने के दौरान पूरी पारदर्शिता और नियमों का कड़ाई से पालन किया गया, ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके।
शराब को नष्ट किए जाने की इस विधिक प्रक्रिया के दौरान आगरा कमिश्नरेट के कई वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक मौके पर मुस्तैद रहा।
सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर,प्रभारी निरीक्षक थाना बरहन,जिला आबकारी निरीक्षक जनपद आगरा,हेड मोहर्रिर मालखाना थाना बरहन,