अटलपुरम टाउनशिप में बचे 462 आवासीय प्लॉट, आज से शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 15 मई 2026

अटलपुरम टाउनशिप में बचे 462 आवासीय प्लॉट, आज से शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अटलपुरम टाउनशिप में बचे 462 आवासीय प्लॉट, आज से शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप के फेस-1, फेस-2 और फेस-3 में बचे हुए आवासीय भूखंडों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने गुरुवार को योजना का शुभारंभ किया। इच्छुक आवेदक अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एडीए अधिकारियों के अनुसार अटलपुरम टाउनशिप में पूर्व में आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी, लेकिन विभिन्न श्रेणियों के कुल 462 आवासीय प्लॉट अभी भी उपलब्ध हैं। इन भूखंडों के आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मई 2026 से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध भूखंडों की संख्या इस प्रकार है—

  • ईडब्ल्यूएस (40 वर्गमीटर तक) – 19 प्लॉट

  • एलआईजी (41 से 50 वर्गमीटर तक) – 12 प्लॉट

  • एमआईजी-1 (51 से 75 वर्गमीटर तक) – 16 प्लॉट

  • एमआईजी-3 (101 से 150 वर्गमीटर तक) – 46 प्लॉट

  • एचआईजी (151 से 300 वर्गमीटर तक) – 198 प्लॉट

  • सुपर एचआईजी (300 वर्गमीटर से अधिक) – 171 प्लॉट

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक लोग उत्तर प्रदेश शासन के जनहित पोर्टल जनहित पोर्टल तथा आगरा विकास प्राधिकरण वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए आवेदक हेल्पलाइन नंबर 0662-2510070 और 9084407890 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एडीए कार्यालय स्थित जन सहायता केंद्र पर भी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सहायता उपलब्ध रहेगी।

video

Pages