रिश्तेदारी का भरोसा तोड़कर की लाखों की चोरी, ट्रांस यमुना पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 18 मई 2026

रिश्तेदारी का भरोसा तोड़कर की लाखों की चोरी, ट्रांस यमुना पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

रिश्तेदारी का भरोसा तोड़कर की लाखों की चोरी, ट्रांस यमुना पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा

थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार की सख्त पुलिसिंग से लगातार हो रहे बड़े खुलासे, अपराधियों में मचा हड़कंप

आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने घर की अलमारी से लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने रिश्तेदारी का फायदा उठाकर पहले अलमारी की डुप्लीकेट चाबी तैयार कराई और फिर मौका मिलते ही घर में रखे सोने के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण, नकदी और डुप्लीकेट चाबियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार 12 मई 2026 को थाना ट्रांस यमुना में पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोनू गौतम, जो पीड़िता का रिश्तेदार है, ने घर में आने-जाने के दौरान अलमारी की चाबी पर नजर रखी और उसकी डुप्लीकेट चाबी बनवा ली।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी मोनू गौतम को कालिंदी विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 सोने की अंगूठियां, 2 सोने की चेन, एक जोड़ी कान के टॉप्स, माथे का टीका, तीन डुप्लीकेट चाबियां और 2600 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने चोरी किए गए कुछ जेवर IIFL फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर गोल्ड लोन भी लिया था। पुलिस ने गिरवी रखे गए जेवरों को रिलीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कई दिनों तक घर की गतिविधियों पर नजर रखता रहा। घर खाली मिलने पर वह डुप्लीकेट चाबी से अलमारी खोलकर जेवर चोरी करता था। आरोपी ने पहले छोटी चोरी की और बाद में लगातार मौका मिलने पर अन्य आभूषण भी चोरी कर लिए।

थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार की कार्यशैली के चलते ट्रांस यमुना क्षेत्र में लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उनके नेतृत्व में पुलिस लगातार बड़े खुलासे कर रही है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि हरेंद्र कुमार के कार्यकाल में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है और पुलिस की सक्रियता से जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार,उप निरीक्षक अभिषेक तिवारी प्रभारी सर्विलांस ,उप निरीक्षक संदीप कुमार,उप निरीक्षक प्रशांत वाजपेयी,उप निरीक्षक अमित कुमार,उप निरीक्षक मोहित कुमार,कॉन्स्टेबल अभिषेक मलिक,शिवकेश सहित अन्य पुलिस टीम की भूमिका रही ।

video

Pages