8 घंटे में टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश: महिला को बहला कर लूटे टॉप्स, 5 शातिर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 4 मई 2026

8 घंटे में टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश: महिला को बहला कर लूटे टॉप्स, 5 शातिर गिरफ्तार

8 घंटे में टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश: महिला को बहला कर लूटे टॉप्स, 5 शातिर गिरफ्तार

आगरा। थाना एमएम गेट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टप्पेबाजी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर महज 8 घंटे के भीतर 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने एक महिला को बहला-फुसलाकर उसके कानों से टॉप्स उतरवा लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आभूषण व नकदी भी बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 मई को एक महिला ने थाना एमएम गेट में शिकायत दर्ज कराई कि 28 अप्रैल को वह अपने पति को देखने अस्पताल आई थी। इसी दौरान अस्पताल के पास दो युवकों ने उसे बातों में उलझाकर उसके कानों से टॉप्स उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और महज 8 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए रविवार को हनुमान तिराहे, लेडी लायल लॉन्ड्री के पास से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 4 जोड़ी पीली धातु के कान के कुंडल व कुल 24,400 रुपये बरामद किए गए हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने टप्पेबाजी की कई अन्य घटनाओं को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार यह गैंग महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें बहला-फुसलाकर आभूषण उतरवाता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
पुनिया पुत्र चेवला निवासी श्रीधाम कॉलोनी बिचपुरी (मूल निवासी रायसेन, भोपाल), चीकू उर्फ लक्ष्मण पुत्र मोहन निवासी दहतौरा बोदला, शंकर पुत्र किशन निवासी पदम प्राइड सिकंदरा, लक्ष्मण उर्फ कालू पुत्र किशन निवासी पदम प्राइड सिकंदरा, तथा बब्लू उर्फ राम पुत्र किशन निवासी दहतौरा बोदला।

वांछित अभियुक्त:
गोविंद पुत्र मोहन निवासी दहतौरा बोदला, थाना जगदीशपुरा (मूल निवासी भोपाल, मध्य प्रदेश) अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है और लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

video

Pages