आगरा में इनर रिंग रोड टोल को लेकर सियासत तेज, स्थानीय लोगों को राहत देने की उठी मांग - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 3 मई 2026

आगरा में इनर रिंग रोड टोल को लेकर सियासत तेज, स्थानीय लोगों को राहत देने की उठी मांग

आगरा में इनर रिंग रोड टोल को लेकर सियासत तेज, स्थानीय लोगों को राहत देने की उठी मांग

आगरा। शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और आम जनता की बढ़ती परेशानियों के बीच आगरा इनर रिंग रोड टोल को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुकर अरोड़ा ने आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय निवासियों के लिए इनर रिंग रोड को टोल मुक्त किए जाने की मांग उठाई।

मधुकर अरोड़ा ने कहा कि शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से आगरा-फतेहाबाद रोड, जो एक महत्वपूर्ण वीआईपी मार्ग माना जाता है, वहां रूट सिंगल होने के कारण यातायात दबाव और बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि इन परिस्थितियों में बड़ी संख्या में लोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में इनर रिंग रोड का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में स्थानीय निवासियों से टोल वसूली करना उनके ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए आगरा वासियों के लिए इस टोल को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।

समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो पार्टी जनता के हित में व्यापक आंदोलन शुरू करेगी।

इस मौके पर प्रदेश सचिव लल्ला गुर्जर, देवेंद्र यादव, जिला महासचिव संतोष पाल, बलविंद्र जाटव, विजय ठाकुर, सनी छाबड़ा, किसान नेता सोमवीर यादव, नितिन वर्मा, बब्लू नरवार, विक्रांत पाराशर, छात्र सभा जिला अध्यक्ष पंकज कसना, यूथ ब्रिगेड जिला अध्यक्ष जितेंद्र चक, ओम पंडित, अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव नदीम हसीन, भरत सिंह, राजेश यादव, शेंकी श्रोतिया, एहतराम जाफरी, मनीष यादव, शाहरुख, मजदूर सभा शहर अध्यक्ष विजय यादव, पिछड़ा वर्ग शहर अध्यक्ष नरेंद्र सविता, नवीन चंचल, आसिफ, चौधरी सलमान, अनवर, शानू, समीर कुरैशी, अंशुल चक, लक्की चक, करन सिंह, फैजान खान, अटलदीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं व्यापारी वर्ग से मनुज अग्रवाल, निखिल जैन, अर्चित अग्रवाल, प्रथम गुप्ता, शिवम्बे शर्मा, कारण दुआ, चिराग पूरी और राजू तलवार समेत कई लोग मौजूद रहे।

video

Pages