बुद्ध पूर्णिमा पर कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी में हवन व वृक्षारोपण, खिलाड़ियों ने मांगी उज्जवल भविष्य की कामना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 3 मई 2026

बुद्ध पूर्णिमा पर कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी में हवन व वृक्षारोपण, खिलाड़ियों ने मांगी उज्जवल भविष्य की कामना

बुद्ध पूर्णिमा पर कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी में हवन व वृक्षारोपण, खिलाड़ियों ने मांगी उज्जवल भविष्य की कामनाप

आगरा। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी में आध्यात्म, खेल और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। शुक्रवार, 1 मई 2026 को अकैडमी प्रांगण में भगवान बुद्ध के ध्यान के साथ भव्य हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें अकैडमी के संचालक, प्रशिक्षक और सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर सभी ने भगवान बुद्ध से अकैडमी की निरंतर प्रगति, खिलाड़ियों की पवित्रता, सकारात्मकता, बौद्धिक एवं शारीरिक ऊर्जा के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हवन अनुष्ठान के बाद अकैडमी द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 6 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।

कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी को आगरा में खो-खो और एथलेटिक्स के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान माना जाता है। विशेष रूप से अकैडमी की महिला खो-खो टीम को उत्तर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ टीम होने का गौरव प्राप्त है। यहां 6 वर्ष से 20 वर्ष तक के लगभग 74 खिलाड़ी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो अकैडमी की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अकैडमी संचालकों का कहना है कि यदि थोड़ा समय देकर बच्चों का भविष्य संवारा जा सकता है, तो यह समाज के लिए सबसे बड़ा योगदान है। इसी सोच के साथ अकैडमी समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था अकैडमी संचालक मोहित यादव और दीपक यादव के मार्गदर्शन में खेल वीर पुष्पेंद्र यादव, माधव यादव, प्राची यादव और शिवानी यादव द्वारा संभाली गई। हवन अनुष्ठान को गुरुजी श्री आशुतोष शर्मा ने विधि-विधान से संपन्न कराया, वहीं महाराज जी ने सभी उपस्थितजनों को आशीर्वाद प्रदान किया।

video

Pages