ट्रांस यमुना थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार की सराहनीय पहल, ईद-उल-अजहा से पहले ट्रांस यमुना पुलिस का फ्लैग मार्च
आगरा। आगामी पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से ट्रांस यमुना थाना पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ मैदान में नजर आई। अपनी बेहतरीन कार्यशैली, सक्रिय पुलिसिंग और जनसंपर्क के लिए पहचाने जाने वाले थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च शाह नगर बंबा रोड, कालिंदी विहार, जलेसर रोड, इस्लाम नगर तथा टेढ़ी बगिया समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस टीम ने आमजन में सुरक्षा और विश्वास का संदेश देते हुए लोगों से भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने क्षेत्र की विभिन्न मस्जिदों में पहुंचकर इमाम, मौलवियों, कमेटी पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने सभी से ईद का पर्व शांतिपूर्वक मनाने तथा शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।
क्षेत्रीय लोगों ने भी थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं। अपराध और असामाजिक तत्वों पर सख्ती के साथ-साथ आमजन से संवाद स्थापित करना उनकी कार्यशैली की विशेष पहचान बन चुकी है।
ट्रांस यमुना पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा, विश्वास और सौहार्द का माहौल और अधिक मजबूत होता दिखाई दिया।