सख्त कार्रवाई और तेज खुलासों के लिए पहचान बना चुके हैं थाना अध्यक्ष रोहित कुमार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 27 मई 2026

सख्त कार्रवाई और तेज खुलासों के लिए पहचान बना चुके हैं थाना अध्यक्ष रोहित कुमार

सख्त कार्रवाई और तेज खुलासों के लिए पहचान बना चुके हैं थाना अध्यक्ष रोहित कुमार

नाई की मंडी पुलिस ने ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को दबोचा, 60 हजार रुपये बरामद

आगरा:- थाना नाई की मंडी पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 60 हजार रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रोहित कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 50,500 रुपये मालफड़ तथा 9,500 रुपये जामातलाशी के दौरान बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में कमल सिंह धाकड़, सुरेंद्र उर्फ गोलू धाकड़, सुरेंद्र बाबू उर्फ पट्टन, निशांत धाकड़ और अभिषेक धाकड़ शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं रोहित कुमार

थाना अध्यक्ष रोहित कुमार अपनी तेज कार्यशैली, सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर लगातार कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। वह जिले के कई महत्वपूर्ण थानों का चार्ज संभाल चुके हैं और अपने कार्यकाल में कई बड़ी घटनाओं का सफल खुलासा कर चुके हैं। अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए उनकी कार्यप्रणाली को काफी प्रभावी माना जाता है।

क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर रोहित कुमार ने पुलिस की सक्रिय छवि को मजबूत किया है। स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी कार्यशैली की सराहना की जाती है।

 इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हर्ष प्रकाश, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक प्रशांत मलिक, हेड कांस्टेबल शम्मी कपूर, हेड कांस्टेबल अतुल कुमार तथा कांस्टेबल हिमांशु भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

video

Pages