भगवान टॉकीज पर महिला से चेन लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई चेन के टुकड़े बरामद
न्यू आगरा थानाध्यक्ष निशामक त्यागी अपनी बेहतरीन कार्यशैली और त्वरित एक्शन के लिए जाने जाते हैं।
जनपद आगरा:- थाना न्यू आगरा पुलिस ने महिला के गले से चेन लूटने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन के दो टुकड़े और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं और इन पर पहले से कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।
केले खरीद रही महिला को बनाया था निशाना
17 मई 2026 को पीड़ित महिला ने थाना न्यू आगरा में सूचना दी थी कि 16 मई की रात करीब 9 बजे वह भगवान टॉकीज के पास केले खरीद रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लड़के आए और झपट्टा मारकर उसके गले से चेन छीनकर भाग गए। तहरीर के आधार पर थाना न्यू आगरा में मु0अ0सं0 192/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
खासपुर चौराहे से पकड़े गए लुटेरे
छिनैती की वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना न्यू आगरा पर पुलिस टीम गठित की गई। 21 मई को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने खासपुर चौराहे के पास लाल गढ़ी रोड से दो अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरबाज पुत्र गुलाम हुसैन और मोहम्मद समीर पुत्र अलताफ अहमद, दोनों निवासी शिव नगर खदरा, निराला नगर, लखनऊ के रूप में हुई।
पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने बरामद स्कूटी से ही 16 मई की रात भगवान टॉकीज चौराहे से महिला की चेन लूटी थी। बरामद चेन के टुकड़े उसी लूटी गई चेन के हैं।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार मोहम्मद अरबाज शातिर अपराधी है। उस पर न्यू आगरा थाने में लूट का केस मु0अ0सं0 192/2026 धारा 309(4)/317(2) बीएनएस, अतरौली अलीगढ़ में एनडीपीएस एक्ट का मु0अ0सं0 637/2024, बाराबंकी के देवा थाने में आर्म्स एक्ट का मु0अ0सं0 276/2025 और लखनऊ के बक्शी का तालाब थाने में चोरी का मु0अ0सं0 160/2019 दर्ज है। दूसरे आरोपी मोहम्मद समीर पर भी थाना न्यू आगरा में मु0अ0सं0 192/2026 दर्ज है।
थानाध्यक्ष निशामक त्यागी की कार्यशैली की चर्चा
थाना न्यू आगरा के थानाध्यक्ष निशामक त्यागी अपनी बेहतरीन कार्यशैली और त्वरित एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। निशामक त्यागी पहले भी कई बड़ी-बड़ी घटनाओं का सफल खुलासा कर चुके हैं। चाहे लूट हो या चोरी, उनकी टीम ने हर बार 48 घंटे के अंदर केस वर्कआउट कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। स्थानीय लोगों में भी उनकी कार्यप्रणाली को लेकर भरोसा है।
पुलिस टीम