ट्रांस यमुना में अपराधियों की 'नो एंट्री': थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के खौफ से कांपे बदमाश, एक और बड़ा खुलासा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 22 मई 2026

ट्रांस यमुना में अपराधियों की 'नो एंट्री': थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के खौफ से कांपे बदमाश, एक और बड़ा खुलासा

ट्रांस यमुना में अपराधियों की 'नो एंट्री': थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के खौफ से कांपे बदमाश, एक और बड़ा खुलासा

आगरा:- उत्तर प्रदेश पुलिस की 'सेवा, सुरक्षा, संप्रभुता' की छवि को धरातल पर सच साबित करते हुए आगरा कमिश्नरेट के थाना ट्रांस यमुना के थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार इन दिनों बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल पेश कर रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के चलते थाना ट्रांस यमुना पुलिस लगातार बड़े और पेचीदा मामलों का पर्दाफाश कर अपराधियों की कमर तोड़ रही है।

हाल ही में एस.एन. स्टेट गेस्ट हाउस में हुए सनसनीखेज राज चौहान हत्याकांड के वांक्षित शातिर आरोपी विशाल जाटव को धर-दबोचना इसका ताजा उदाहरण है। लंबे समय से फरार चल रहे इस शातिर अपराधी को जिस सूझबूझ और तत्परता के साथ नूरानी मस्जिद के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया, उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराधियों के लिए आगरा पुलिस का चक्रव्यूह भेद पाना नामुमकिन है।

थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे न सिर्फ कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हैं, बल्कि अपनी टीम का मनोबल बढ़ाकर हर ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाते हैं। उनके कार्यकाल में मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने और सूचना मिलते ही बिना वक्त गंवाए त्वरित एक्शन लेने की कार्यशैली ने क्षेत्र में अपराध के ग्राफ को तेजी से नीचे गिराया है। आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमले और हत्या जैसे गंभीर मुकदमों में वांछित चल रहे बदमाशों की लगातार हो रही गिरफ्तारियों से यह साफ है कि कानून को ठेंगा दिखाने वालों के लिए ट्रांस यमुना क्षेत्र में कोई जगह नहीं है।

लगातार हो रहे इन बड़े खुलासों और प्रभावी पुलिसिंग की बदौलत जहां एक तरफ अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तरफ स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना बेहद मजबूत हुई है। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार और उनकी टीम की इस मुस्तैदी की क्षेत्र की जनता खुलकर सराहना कर रही है, जो आगरा पुलिस की कार्यप्रणाली पर जनता के अटूट विश्वास को और गहरा करती है।

video

Pages