खाकी का वो चेहरा जिससे कांपते हैं अपराधी — चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह की दमदार पुलिसिंग बनी मिसाल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 15 मई 2026

खाकी का वो चेहरा जिससे कांपते हैं अपराधी — चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह की दमदार पुलिसिंग बनी मिसाल

खाकी का वो चेहरा जिससे कांपते हैं अपराधी — चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह की दमदार पुलिसिंग बनी मिसाल

नाम विक्रम सिंह ....और काम ऐसा की अपराधियों में मच जाता है खौफ,बेहतरीन पुलिसिंग से बनाई अलग पहचान

आगरा जनपद में जब भी तेजतर्रार, निडर और ईमानदार पुलिस अधिकारियों की चर्चा होती है तो सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। वर्तमान में थाना बरहन की आंवलखेड़ा चौकी के इंचार्ज के रूप में तैनात विक्रम सिंह अपनी दमदार कार्यशैली और शानदार पुलिसिंग के चलते क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके हैं।

विक्रम सिंह उन पुलिस अधिकारियों में शामिल हैं जो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। उनकी कार्यप्रणाली इतनी प्रभावशाली है कि जिस क्षेत्र में उनकी तैनाती होती है, वहां अपराधियों में खौफ का माहौल बन जाता है। बदमाश उनके नाम से ही थर-थर कांपते हैं।

इससे पहले थाना एत्मादपुर में तैनाती के दौरान भी उन्होंने कई बड़ी घटनाओं का सफल खुलासा कर पुलिस विभाग का मान बढ़ाया। अपनी सूझबूझ, सक्रियता और बेहतरीन रणनीति के दम पर उन्होंने कई शातिर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में उनकी भूमिका हमेशा सराहनीय रही है।

विक्रम सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और तत्काल कार्रवाई में विश्वास रखते हैं। सख्त पुलिसिंग के साथ-साथ उनकी संवेदनशील कार्यशैली भी लोगों को प्रभावित करती है। यही वजह है कि आम जनता के बीच उनकी छवि एक कर्मठ, ईमानदार और जनता के हित में कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी की बन चुकी है।

आंवलखेड़ा चौकी का चार्ज संभालने के बाद से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और अधिक मजबूत हुई है। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी उनकी अहम भूमिका देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय लोग भी उनकी कार्यशैली की खुलकर सराहना करते हैं।

बेहतरीन पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसने की वजह से विक्रम सिंह आज आगरा पुलिस के उन चुनिंदा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी मेहनत, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस का इकबाल बुलंद किया है। युवा पुलिसकर्मियों के लिए वह एक प्रेरणा बनते जा रहे हैं।

video

Pages