अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा — ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की बेहतरीन पुलिसिंग की चर्चा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 14 मई 2026

अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा — ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की बेहतरीन पुलिसिंग की चर्चा

अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा — ट्रांस यमुना थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की बेहतरीन पुलिसिंग की चर्चा

आगरा कमिश्नरेट के थाना ट्रांस यमुना प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जब से उन्होंने थाना ट्रांस यमुना का कार्यभार संभाला है, तब से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। अपराध पर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के चलते कई अपराधी ट्रांस यमुना क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार ने अपने कार्यकाल में कई बड़ी घटनाओं का सफल खुलासा कर पुलिस विभाग की छवि को मजबूत किया है। चोरी, लूट, अपहरण और अन्य संगीन मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उनकी सक्रियता और सतर्कता के चलते क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और तत्काल समाधान के लिए प्रयास करते हैं। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता का पुलिस पर विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

पुलिस कमिश्नरेट आगरा में हरेन्द्र कुमार की गिनती उन अधिकारियों में की जाती है जो अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी कार्यशैली से ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त नजर आ रहे हैं।

video

Pages