किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य समापन - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 24 मई 2026

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य समापन

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप का भव्य समापन

आगरा। कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक School में आयोजित प्रथम आगरा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 का रविवार को भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में शहर के 12 से अधिक विद्यालयों और 8 ताइक्वांडो अकादमियों के 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल तथा मिग्फ्रे ग्रुप के निदेशक मनीष कुमार मित्तल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया था। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ताइक्वांडो जैसे खेल बच्चों को आत्मरक्षा, अनुशासन और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है और भविष्य में भी ऐसे जिला एवं राज्य स्तरीय आयोजनों का संचालन करता रहेगा।

विशिष्ट अतिथि मनीष कुमार मित्तल ने कहा कि आगरा में पहली बार जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सफल आयोजन होना गर्व का विषय है। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच प्राप्त होगा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करने की अपील भी की।

प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। खिलाड़ी पृथ्वी चौहान और मुकुल ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि माधव शर्मा ने रजत पदक अपने नाम किया। अन्य विद्यालयों के खिलाड़ियों में सान्या ने स्वर्ण पदक, अयान ने रजत पदक और रिया ने कांस्य पदक जीतकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अलावा विभिन्न वर्गों में कई खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम में यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से अध्यक्ष रामज्यवान सिंह, सचिव शिवम कुमार गुप्ता और ट्रेजरर सुशांत कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका आगरा यूनाइटेड ताइक्वांडो एसोसिएशन के प्रमाणित प्रशिक्षकों ने निभाई।

आयोजन को सफल बनाने में सुपरवाइजर ममता बघेल एवं समन्वयक कीर्ति उपाध्याय के साथ प्रीति सक्सेना, गीता कुमारी, आयुषी शर्मा, कविता चतुर्वेदी, विशाल वर्मा और साधना यादव सहित पूरे विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सीबीएसई संबद्ध यह विद्यालय प्लेग्रुप से कक्षा 10 तक शिक्षा प्रदान करता है, जहाँ विद्यार्थियों को नियमित रूप से मार्शल आर्ट, योग और विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। समापन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, खेल प्रेमी और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

video

Pages