थाना पिनाहट पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 17 मई 2026

थाना पिनाहट पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

थाना पिनाहट पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

आगरा कमिश्नरेट के थाना पिनाहट पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बताया गया है कि 15 मई 2026 को मोहल्ला बामन टूला कस्बा एवं थाना पिनाहट निवासी जितेंद्र शर्मा पुत्र नीरज शर्मा ने थाना पिनाहट में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी करते समय मौके से ही दबोच लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सारिक पुत्र आयुब निवासी नेबी किला थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई है। अभियुक्त की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया एक भगोना तथा पीतल की एक परात बरामद की है।

थाना पिनाहट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई पूरी की। मेडिकल परीक्षण के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक वीरेशपाल गिरि, उप निरीक्षक देवराज सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक सोम एवं हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना पिनाहट पुलिस की सक्रियता और सतर्क कार्यशैली की क्षेत्रीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

video

Pages