चेकिंग के दौरान थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा तस्कर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 17 मई 2026

चेकिंग के दौरान थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गांजा तस्कर गिरफ्तार

आगरा कमिश्नरेट के थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस आयुक्त आगरा के निर्देशन एवं पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त के पर्यवेक्षण में थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस लगातार अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में 16 मई 2026 को पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी, तभी मुखबिर की सूचना पर ग्राम मंडी गुड्ड के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना फतेहपुर सीकरी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अकबर पुत्र इकबालुद्दीन निवासी ग्राम कलंदर बस्ती नगर सीकरी चार हिस्सा थाना फतेहपुर सीकरी आगरा के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह, अपराध निरीक्षक अरविंद कुमार तोमर, उप निरीक्षक विपिन सिंह, उप निरीक्षक रजनेश, उप निरीक्षक गौरव मलिक, उप निरीक्षक हिमांशुपाल, उप निरीक्षक अभिषेक, हेड कांस्टेबल मानवेंद्र, हेड कांस्टेबल मोहित एवं कांस्टेबल विनय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस की सक्रियता और सतर्क कार्यशैली की क्षेत्रीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

video

Pages