हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना जगनेर पुलिस की कार्रवाई - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 3 मई 2026

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना जगनेर पुलिस की कार्रवाई

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना जगनेर पुलिस की कार्रवाई

आगरा। कमिश्नरेट आगरा पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जगनेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को थाना जगनेर में वादी द्वारा तहरीर दी गई थी कि 12 दिसंबर 2025 को अभियुक्तों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में थाना जगनेर पर मु0अ0सं0 157/2025 के तहत धारा 109(1), 352, 351(3), 118(1), 308(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और निगरानी में चल रहे अभियान के तहत 2 मई 2026 को थाना जगनेर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अमन को नौनी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

video

Pages