ट्रांस यमुना पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को दबोचा, थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की सक्रियता की सराहना - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 14 मई 2026

ट्रांस यमुना पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को दबोचा, थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की सक्रियता की सराहना

ट्रांस यमुना पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को दबोचा, थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार की सक्रियता की सराहना

आगरा कमिश्नरेट की थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बहला-फुसलाकर नाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई के बाद थाना ट्रांस यमुना पुलिस की कार्यशैली की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मई 2026 को वादी द्वारा थाना ट्रांस यमुना में सूचना दी गई कि उसकी पुत्री घर से नाराज होकर कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा रिश्तेदारी और आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घटना के शीघ्र अनावरण और बालिका की सकुशल बरामदगी के लिए थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 10 मई 2026 को बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी।

पुलिस को 13 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी सौरभ उर्फ दर्शन सिंह पुत्र नन्दपाल निवासी ग्राम रामगढ़, पोस्ट उमरगढ़, थाना टूंडला, जनपद फिरोजाबाद को झरना नाला के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक विपुल वत्रा और आरक्षी रोहित चौधरी शामिल रहे।

थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और बेहतरीन पुलिसिंग को लेकर क्षेत्र में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जब से उन्होंने थाना ट्रांस यमुना का कार्यभार संभाला है, तब से अपराधियों में भय का माहौल बना हुआ है और कई अपराधी क्षेत्र छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई बड़ी घटनाओं का सफल खुलासा कर पुलिस विभाग की छवि को मजबूत किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी हरेन्द्र कुमार फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित कार्रवाई करते हैं। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता का पुलिस पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। ट्रांस यमुना पुलिस की इस कार्रवाई को भी उसी सक्रिय और सख्त पुलिसिंग का परिणाम माना जा रहा है।

video

Pages