सिस्टम को कूलर-पानी से कर रहे ठंडा, बार-बार फोन कर दबाव न बनाएं" — बिजली विभाग की भावुक अपील - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 22 मई 2026

सिस्टम को कूलर-पानी से कर रहे ठंडा, बार-बार फोन कर दबाव न बनाएं" — बिजली विभाग की भावुक अपील

सिस्टम को कूलर-पानी से कर रहे ठंडा, बार-बार फोन कर दबाव न बनाएं" — बिजली विभाग की भावुक अपील

जनपद आगरा कप्तान सिंह चौधरी:- एत्मादपुर क्षेत्र में भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ पारे ने बिजली सप्लाई व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। क्षेत्र में बिजली की मांग इस कदर बढ़ गई है कि सभी बिजलीघर और ट्रांसफार्मर पूरी तरह ओवरलोड होकर चल रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने और बिजली सिस्टम को ठप होने से बचाने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी दिन-रात अपने कार्यों में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। हालत यह हो चुके हैं कि अत्यधिक गर्म हो रहे ट्रांसफार्मरों और सिस्टम को सुचारू रखने के लिए लाइन स्टाफ को पानी और कूलर का सहारा लेना पड़ रहा है। 

बार-बार कर्मचारियों पर न करें फोन, दुर्घटना का डर

बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से बेहद और गंभीर अपील जारी की है। विभाग का कहना है कि लाइन स्टाप पूरी शिद्दत के साथ आपकी सेवा में समर्पित हैं। ऐसी स्थिति में ट्रिपिंग या फॉल्ट होने पर बार-बार कर्मचारियों पर मानसिक दबाव न बनाए, अत्यधिक मानसिक दबाव में काम कर रहे फील्ड पर तैनात लाइनमैन और कर्मचारियों के साथ बड़ी दुर्घटना होने की आशंका रहती है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है। 

उपभोक्ताओं से विभाग की विशेष अपील

बताया है कि घरों एवं दुकानों में चल रहे अनावश्यक बिजली उपकरणों को बंद रखें, ज्यादा बिजली खींचने वाले उपकरणों को विशेष जरूरत पड़ने पर ही चालू रखें। बिजली का इस्तेमाल  सोच समझ कर करें ताकि बिजली घर पर लगे सिस्टमों पर लोड कम हो सके। आप सभी के सहयोग से लोड कम होने पर ही सभी क्षेत्रों में सुचारू और बिना किसी बड़े कट के बिजली की सप्लाई संभव हो पाएगी। 

विद्युत अधिकारियों के अनुसार, यह संकट केवल तकनीकी नहीं बल्कि प्राकृतिक आपदा जैसा है, अगर जनता ने बिजली लोड कम करने में सहयोग नहीं किया तो भारी ओवरलोडिंग के कारण  ट्रांसफार्मर फुंक सकते हैं। जिससे पूरे इलाके की बत्ती कई दिनों के लिए गुम रह सकती है। विभाग ने उम्मीद जताते हुए कहा कि सभी सम्मानित उपभोक्ता इस संकट की घड़ी में एक जिम्मेदार नागरिक की तरह सहयोग करेंगे।

video

Pages