फतेहपुर सीकरी गैंगरेप कांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, पहले ही एक आरोपी दबोचा गया - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 6 मई 2026

फतेहपुर सीकरी गैंगरेप कांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, पहले ही एक आरोपी दबोचा गया

फतेहपुर सीकरी गैंगरेप कांड: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार, पहले ही एक आरोपी दबोचा गया

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है, जब छात्रा शाहकुली स्मारक क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर गई थी। इसी दौरान दो बदमाशों ने उसका पीछा किया और जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही एक आरोपी कासिम उर्फ हरी मिर्च को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी संजय कुरैशी पुत्र फक्को उर्फ फखरुद्दीन फरार चल रहा था।

रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दौरा रोड पर इस्लामगंज की ओर से आ रहे आरोपी को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एशियन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बाद में न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

video

Pages