बसई जगनेर हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 6 मई 2026

बसई जगनेर हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

बसई जगनेर हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में दो आरोपी घायल होकर गिरफ्तार

आगरा। आगरा के थाना बसई जगनेर क्षेत्र में 1 मई को हुए किशोर हत्याकांड का पुलिस ने तेजी से खुलासा करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, 1 मई को क्षेत्र में एक किशोर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और संदिग्धों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान सद्दाम और राशिद (निवासी शाहजहांपुर) के नाम सामने आए।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके पर ही पकड़ लिए गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे, 4 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस (.315 बोर) और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपियों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सहायक पुलिस आयुक्त खेरागढ़ ने बताया कि हत्या के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

video

Pages