डौकी पुलिस व सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 12 मई 2026

डौकी पुलिस व सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

डौकी पुलिस व सर्विलांस टीम की बड़ी कार्रवाई, सट्टा कारोबार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

आगरा कमिश्नरेट के थाना डौकी पुलिस एवं सर्विलांस सेल पूर्वी जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर संचालित हो रहे सट्टा कारोबार का पर्दाफाश कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14 लाख 21 हजार 300 रुपये नकद, मोबाइल फोन, सट्टे की पर्चियां और अन्य सामग्री बरामद की है।

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में तथा पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व एवं फतेहाबाद एसीपी के सफल पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 मई 2026 को थाना डौकी पुलिस क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा डौकी क्षेत्र में कुछ लोग बड़े स्तर पर सट्टेबाजी का कारोबार संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमर सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी चमरपुरा थाना डौकी तथा अभिषेक पुत्र दिनेश कुमार निवासी कस्बा डौकी के रूप में हुई।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 14,21,300 रुपये नकद, दो कीपैड मोबाइल फोन, एक वनप्लस टच मोबाइल, दो पेन, एक कॉपी, 10 सट्टे की पर्चियां, लेन-देन संबंधी दो पर्चियां तथा एक कैलकुलेटर बरामद किया। बरामद सामग्री के आधार पर थाना डौकी में मुकदमा संख्या 90/2026 धारा 112(2) बीएनएस एवं उत्तर प्रदेश सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीत शर्मा, उपनिरीक्षक सचिन तोमर, देवेंद्र कुमार, शशिम कुमार, कपिल तोमर, सौरभ सिंह चंदेल, महिला उपनिरीक्षक दीपिका लाठी सहित थाना डौकी पुलिस एवं सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

video

Pages