आगरा में देह व्यापार गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिगों से कराता था अनैतिक काम - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 22 मई 2026

आगरा में देह व्यापार गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिगों से कराता था अनैतिक काम

आगरा में देह व्यापार गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिगों से कराता था अनैतिक काम

आगरा:- थाना एकता पुलिस ने बालिग और नाबालिग बालिकाओं से अनैतिक देह व्यापार कराने के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम महुआ खेड़ा, पोस्ट कलाल खेरिया, थाना एकता के रूप में हुई है।

5 दिसंबर 2025 को हुआ था खुलासा
पूरा मामला 5 दिसंबर 2025 का है। सहायक पुलिस आयुक्त सैंया ने मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी एकता और एएचटीयू टीम के साथ 'द ताज पेइंग गेस्ट हाउस एंड डॉर्मेट्री' पर छापा मारा था। कार्रवाई में एक अभियुक्त अनिल कुमार और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने मौके से दो पीड़ित बालिकाओं को भी मुक्त कराया था। इस मामले में थाना एकता में मु0अ0सं0 76/2025 धारा 99 बीएनएस 2023 व धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया था।

जांच में आया अजय सिंह का नाम
मुकदमे की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त सदर द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अजय सिंह का नाम सामने आया। वह इस देह व्यापार गिरोह में शामिल था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसीपी सदर के निर्देश पर थाना एकता पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी।

घर से हुई गिरफ्तारी
गठित टीम लगातार अभियुक्त की तलाश कर रही थी। 21 मई 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी अजय सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार अभियुक्त अजय सिंह पर थाना एकता में मु0अ0सं0 76/2025 धारा 99 बीएनएस व धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम के साथ धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष सौरभ सिंह, उ0नि0 राम अनुज और का0 अभय प्रताप सिंह की टीम ने अंजाम दिया। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा देह व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।

video

Pages