आगरा में पिता-पुत्र की मौत के बाद दूसरे बेटे की भी मौत. बिचपुरी पर एंबुलेंस ने मारी थी आटो को टक्कर - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

मंगलवार, 12 मई 2026

आगरा में पिता-पुत्र की मौत के बाद दूसरे बेटे की भी मौत. बिचपुरी पर एंबुलेंस ने मारी थी आटो को टक्कर

आगरा में पिता-पुत्र की मौत के बाद दूसरे बेटे की भी मौत. बिचपुरी पर एंबुलेंस ने मारी थी आटो को टक्कर

आगरा के बिचपुरी में रविवार सुबह शनिदेव मंदिर के पास एंबुलेंस और आटो के बीच हुए एक्सीडेंट में पिता-पुत्र की मौत के बाद दूसरे बेटे 12 साल के निखिल की भी अस्पताल में उपचार के बाद मौत हो गई. हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. रविवार सुबह बिचपुरी क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के पास आटो में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि आटो के परखच्चे उड़ गए. चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए और आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला. हादसे में 35 साल के नेम सिंह और 14 साल के उनके बेटे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं नेम सिंह की पत्नी कांता, बेटे निखिल और प्रशांत घायल थे. हादसे के बाद शाम को पिता-पुत्र की अर्थियां उठाई गईं तो हर आंख नम हो गई. पिता पुत्र का अंतिम संस्कार करके घरवाले श्मशान घाट से लौट भी नहीं पाए थे कि तब तक दूसरे बेटे 12 साल के निखिल की भी मौत की खबर आ गई।

चचेरी बहन की शादी में आए थे

मृत नेम सिंह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे. खुद का आटो चालाते थे और दिल्ली में रह रहे थे. नेम सिंह की शादी 16 साल पहले इरादतनगर के गांव वृथला की रहने वाली कांता के साथ हुई थी. बड़ा बेटा शिवम कक्षा 8 का छात्र था, वहीं मझला बेटा निखिल कक्षा 7 का छात्र था और सबसे छोटा बेटा प्रशांत तीसरी कक्षा में पढ़ता है. परिवार के लोगों ने बताया कि नेम सिंह हर तीन से चार महीने में गांव आया करता था. चचेरी बहन की शादी का पता चलने पर वो पहले से तैयारी में जुट गए थे।

video

Pages