वारंटी अभियानों में थाना डौकी पुलिस को बड़ी सफलता, दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना डौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दिनांक 20 मई 2026 को थाना क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में रोकेश कुमार पुत्र बेताल सिंह निवासी नगला केशी थाना डौकी तथा भगवान सिंह पुत्र होरीलाल निवासी कछपुरा कुंडौल थाना डौकी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के अनुसार रोकेश कुमार के खिलाफ बाद संख्या 710/19 धारा 138 एनआई एक्ट थाना एत्माद्दौला से वारंट जारी था, जबकि भगवान सिंह के खिलाफ अपील संख्या 151/84 अंतर्गत धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना डौकी में कार्रवाई लंबित थी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनीत शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक मोहित सिंह तथा पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे। थाना डौकी पुलिस की इस सक्रिय कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।