वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना खेड़ा राठौर पुलिस ने चलाया अभियान
आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में चलाए जा रहे गिरफ्तारी वारंटी अभियान के तहत थाना खेड़ा राठौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 मई 2026 को थाना खेड़ा राठौर पुलिस क्षेत्र में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बाद संख्या 763/13 मु0अ0सं0 12/13 धारा 135 विद्युत अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि पुत्र पंचम सिंह निवासी ग्राम पुरा रामलाल, थाना खेड़ा राठौर, कमिश्नरेट आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक भूपेंद्र वर्मा एवं कांस्टेबल कृष्ण की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है।