मितावली गांव के पास ट्रेन हादसे में अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने जारी की पहचान की अपील
आगरा। थाना एत्मादपुर क्षेत्र के अंतर्गत मितावली गांव के पास रेलवे लाइन पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 26 मई 2026 को सुबह करीब 08:20 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार हेतु एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 32 से 33 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का शव एसएन मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
मृतक ने नीले और ग्रे रंग की टी-शर्ट तथा नीले रंग की जींस पहन रखी थी। थाना एत्मादपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें।
सम्पर्क सूत्र:
प्रभारी निरीक्षक थाना एत्मादपुर: 9454402732
जाँचकर्ता उपनिरीक्षक: 8923146403
पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।