UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने परखी व्यवस्थाएं - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 24 मई 2026

UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने परखी व्यवस्थाएं

UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने परखी व्यवस्थाएं


Image

Image

Image

आगरा। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मनीष बंसल ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ यमुनाधर भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने St. John's College, Queen Victoria Inter College सहित जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, प्रवेश व्यवस्था, सीटिंग प्लान और बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया।

भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दूसरी पाली के अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश द्वार पर ग्रीन नेट या शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही शीतल पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और छायादार स्थान पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग की गाइडलाइंस का अक्षरशः पालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर और बायोमेट्रिक उपस्थिति जैसी तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया, जिससे नकल और अनुचित गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की गरिमा भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा देने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

जनपद आगरा में UPSC प्रारंभिक परीक्षा-2026 के लिए कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई।


video

Pages