ट्रांस यमुना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी राज चौहान हत्याकांड का वांछित आरोपी गिरफ्तार,
जनपद आगरा:- थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एस.एन. स्टेट गेस्ट हाउस में हुए बहुचर्चित राज चौहान हत्याकांड के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर आगरा और पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस टीम ने यह कामयाबी हासिल की।
थाना ट्रांस यमुना पुलिस टीम को 29 मई 2026 को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेरिटेज स्कूल, हाथरस रोड पोइया के पास घेराबंदी की। पुलिस ने मौके से हत्याकांड के वांछित अभियुक्त कन्हैया ठाकुर उर्फ देवेश कुमार को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी कन्हैया ठाकुर उर्फ देवेश कुमार पुत्र बृजराज सिंह उर्फ बन्टू मूल रूप से ग्राम बादनू थाना बरहन आगरा का रहने वाला है। वह वर्तमान में हेरिटेज स्कूल हाथरस रोड पोइया थाना खन्दौली में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा संख्या 16/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 61(2)क, 3(5), 190, 191(2), 191(3) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत मामला दर्ज है।
आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली पुलिस टीम में