सिकंदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी गिरफ्तार
अछनेरा और सिकंदरा पुलिस को थी लंबे समय से तलाश: पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर चेकिंग के दौरान मिली सफलता
जनपद आगरा:- आगरा पुलिस कमिश्नरेट के सिटी जोन के तहत अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान में सिकंदरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में काफी समय से वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को सींगना मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मई 2026 को थाना सिकंदरा पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त और सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित अपराधी गौरव सींगना मोड़ के पास किसी काम से खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई की। घेराबंदी करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी गौरव को मौके से धर दबोचा। आरोपी की गिरफ्तारी मुकद्दमा संख्या 196/2026 के तहत की गई है।
हरियाणा का रहने वाला है आरोपी, लंबा है आपराधिक इतिहास
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम गौरव पुत्र सुरेंद्र सिंह बताया। वह मूल रूप से ग्राम लौह सिंघानी थाना सोहना सदर जिला गुरुग्राम (गुड़गांव), हरियाणा का निवासी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी का अच्छा-खासा आपराधिक इतिहास रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास मुकद्दमा संख्या 196/2026 — धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिकंदरा, कमिश्नरेट आगरा, मुकद्दमा संख्या 92/2024 — धारा 34/379/411 भादवि थाना अछनेरा, कमिश्नरेट आगरा।
गैंगस्टर को सलाखों के पीछे पहुंचाने वाली सिकंदरा पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी थाना सिकंदरा आगरा, एसआई नीलेश शर्मा, एसआई निष्कर्ष ओमर, कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल सोमेश चौधरी, कांस्टेबल भूरा सिंह शामिल रहे।