आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत; दो घायल - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 9 मई 2026

आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत; दो घायल

आगरा में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत; दो घायल

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैंया-खेरागढ़ रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

जानकारी के अनुसार सैंया क्षेत्र के गांव डाडकी निवासी 18 वर्षीय विष्णु अपने साथी मोहित और गजेंद्र के साथ बाइक से सैंया की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे सैंया-खेरागढ़ रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।

हादसे में विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहित और गजेंद्र घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर हंगामा भी किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

video

Pages