कोचिंग के बहाने निकली किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, डौकी पुलिस ने अंडरपास से दबोचा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 8 मई 2026

कोचिंग के बहाने निकली किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, डौकी पुलिस ने अंडरपास से दबोचा

कोचिंग के बहाने निकली किशोरी को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, डौकी पुलिस ने अंडरपास से दबोचा

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी द्वारा थाना डौकी में तहरीर देकर बताया गया कि उसकी पुत्री 01 मई 2026 को कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। आरोप लगाया गया कि शिवा उर्फ शिवम पुत्र अशोक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना डौकी पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 082/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आयुक्त और पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए।

इसी क्रम में थाना प्रभारी डौकी के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर पुलिस ने बिसारना अंडरपास के पास दबिश देकर आरोपी शिवा उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि महिलाओं और नाबालिगों से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

video

Pages