आगरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मीटर उखाड़कर बिजलीघर में फेंके - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शनिवार, 2 मई 2026

आगरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मीटर उखाड़कर बिजलीघर में फेंके

आगरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मीटर उखाड़कर बिजलीघर में फेंके

आगरा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों के खिलाफ लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है। शुक्रवार को अकोला क्षेत्र में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए और उन्हें बिजलीघर में ले जाकर फेंक दिया। इस दौरान बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि जब पुराने मीटर सही तरीके से काम कर रहे थे, तो स्मार्ट मीटर लगाने की जरूरत ही क्या है।

महिलाएं रहीं प्रदर्शन में सबसे आगे

प्रदर्शन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। महिलाएं और बच्चे अपने घरों से स्मार्ट मीटर उखाड़कर अकोला स्थित देवी मंदिर पहुंचे, जहां मीटरों का ढेर लगा दिया गया। इसके बाद सभी लोग हाथों में स्मार्ट मीटर लेकर पैदल जुलूस की शक्ल में बिजलीघर पहुंचे और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी भी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा।

video

Pages