आईटीआई आगरा में अखिल भारतीय व्यावसायिक प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु परीक्षक पंजीकरण 01 जुलाई तक - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 28 जून 2026

आईटीआई आगरा में अखिल भारतीय व्यावसायिक प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु परीक्षक पंजीकरण 01 जुलाई तक

आईटीआई आगरा में अखिल भारतीय व्यावसायिक प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु परीक्षक पंजीकरण 01 जुलाई तक

आगरा:-प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), आगरा  ने अवगत कराया है कि जनपद में संचालित समस्त राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की अखिल भारतीय व्यावसायिक प्रयोगात्मक परीक्षा जुलाई-2026 में प्रस्तावित है। 
परीक्षा के सफल एवं समयबद्ध संचालन के लिए पात्र परीक्षकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी शैक्षिक योग्यता संबंधी समस्त प्रमाण-पत्रों सहित एसआईडीएच (SIDH) पोर्टल पर अपना पंजीकरण 1 जुलाई 2026 तक अवश्य करा लें। पंजीकरण के उपरांत अभ्यर्थी अपने प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किसी भी कार्यदिवस में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आगरा में उपस्थित होकर करा सकते हैं, ताकि समय से परीक्षक नियुक्ति की कार्यवाही पूर्ण की जा सके। 
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में कार्य करने वाले परीक्षकों को राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा निर्धारित मानदेय ₹8 प्रति प्रशिक्षार्थी की दर से देय होगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
---------------

video

Pages