आज आगरा आयेंगे प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

रविवार, 28 जून 2026

आज आगरा आयेंगे प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

आज आगरा आयेंगे प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंडलायुक्त सभागार में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

आगरा:-उत्तर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का जनपद भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
मा. मुख्यमंत्री कल दिनांक 28 जून 2026 को दोपहर 12:55 बजे, खेरिया सिविल एयरपोर्ट, आगरा पहुंचेंगे तथा वहां से कार द्वारा आयुक्त सभागार के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे मा. मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार, आगरा में आगरा मंडल के लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए गए पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग की नई परियोजनाओं एवं विकास योजनाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति की समीक्षा करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इसके उपरांत अपराह्न 2:45 बजे से 3:45 बजे तक मुख्यमंत्री जनपदीय विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मा. मुख्यमंत्री जी विकास परियोजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
बैठक के उपरांत मा. मुख्यमंत्री अपराह्न 3:45 बजे आयुक्त सभागार से प्रस्थान कर 3:55 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 4:00 बजे राजकीय विमान द्वारा लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
----------------

video

Pages