सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹1.19 लाख नकद समेत सामान बरामद - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

सोमवार, 29 जून 2026

सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹1.19 लाख नकद समेत सामान बरामद

सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: सट्टे की खाई-बाड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹1.19 लाख नकद समेत सामान बरामद

आगरा। थाना सिकंदरा पुलिस ने अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी सहित सट्टे से संबंधित सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थाना सिकंदरा पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चर्चिल चौराहे से गोल चक्कर जाने वाली सड़क पर पेड़ों के नीचे एक व्यक्ति सट्टे की खाई-बाड़ी कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और सुनील कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सट्टा डायरी, एक पेन, एक घड़ी, 17 सट्टा पर्चियां, एक मोबाइल फोन तथा ₹1,19,300 नकद बरामद किए गए।

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सिकंदरा में मु.अ.सं. 325/2026 के तहत धारा 13, सार्वजनिक जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी, जुआ और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

video

Pages