आगरा जिलाधिकारी ने आगरा कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन(जिला बार संघ) के 125 वें स्थापना वर्ष समारोह में अधिवक्ता भवन में अधिवक्ताओं से किया संवाद
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अधिवक्ताओं को दी शुभकामनाएं, कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन(जिला बार संघ) के सुझावों पर किया विचार
बार-बेंच के समन्वय पर दिया जोर, अधिवक्ताओं को किया गया सम्मानित
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने की सहभागिता, अधिवक्ताओं को बताया न्याय व्यवस्था की रीढ़
आगरा:- कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के 125 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ हैं। आम जनता को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने में बार और बेंच का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सदस्यों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि अधिवक्तागण गरीब व वंचित वर्ग को न्याय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने प्रशासन और बार के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने डिजिटल इंडिया के तहत ई-कोर्ट एवं ऑनलाइन फाइलिंग प्रणाली को अपनाने का भी आह्वान किया। अंत में बार अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री आजाद भगत सिंह कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।