आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

शुक्रवार, 26 जून 2026

आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न

आगरा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न

*जिलाधिकारी ने निपुण भारत मिशन की समीक्षा कर रिक्त पदों को शीघ्र भरने के दिए निर्देश।

कम नामांकन पर नगर क्षेत्र, बरौली अहीर एवं फतेहाबाद के बीईओ से जवाब तलब, दो दिन में सुधारात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश।

ड्रॉपआउट बच्चों के पुनः नामांकन, पाठ्यपुस्तकों के शत-प्रतिशत वितरण और आरटीई के तहत शेष बच्चों के प्रवेश लिए जाने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री अभ्युदय एवं मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य तथा केजीबी निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

आगरा:- जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिला टास्क फोर्स (डीटीएफ) की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निपुण भारत मिशन की समीक्षा की तथा परिषदीय विद्यालयों में निपुण लक्ष्य पूर्ण करने हेतु एआरपी द्वारा अधिक से अधिक भ्रमण करने एवं रिक्त एआरपी पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिए, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर रिक्त पदों को शीघ्र भरे जाने के निर्देश दिए। बैठक मैं जिलाधिकारी महोदय ने नामांकन की स्थिति कम मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर क्षेत्र, बरौली अहीर एवं फतेहाबाद के बीईओ से जवाब तलब किया तथा आगामी दो दिनों के भीतर नामांकन की स्थिति में अपेक्षित सुधार सुनिश्चित करते हुए अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। स्कूल से ड्रॉप आउट हुए कुल 338 बच्चों में 335 बच्चों को पुनः नामांकित करने के निर्देश दिए गए।  
बैठक में विद्यालयों में पाठ्य पुस्तकों के शत प्रतिशत वितरण की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु समस्त बीईओ को निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय एवं मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट योजना के चयनित विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार एवं पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में केजीबी निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009(आरटीई) के तहत लॉटरी सिस्टम से पंजीकृत बच्चों की सूची तलब की जिसमें बताया गया कि कुल 8112 छात्र छात्राओं को स्कूल अलॉट किए गए हैं, जिसमें अद्यतन स्थिति तक 6753 बच्चों का प्रवेश पूर्ण हो चुका है। शेष बच्चों का प्रवेश नहीं होने पर उनको शीघ्र प्रवेश दिलाने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, डीसी मनरेगा रामायन सिंह यादव, पीडीडीआरडीए श्रीमती रेनू, सभी खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित मौजूद रहे।
...............

video

Pages