मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय: योगेंद्र उपाध्याय
आगरा। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न जनसंपर्क और जनचौपाल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री Yogendra Upadhyaya ने मनकामेश्वर, सुभाष और केशव मंडलों में जनता से संवाद कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
मनकामेश्वर मंडल के दरेसी क्षेत्र स्थित 'किराना सेवा सदन' में आयोजित जनचौपाल में कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्रीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं और सुशासन की पहल पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इसके बाद मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सुभाष मंडल के अंतर्गत नाई की मंडी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और राहगीरों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।
अभियान के अगले चरण में केशव मंडल के राजामंडी क्षेत्र में भव्य जनचौपाल का आयोजन किया गया। यहां क्षेत्रीय जनता ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। चौपाल के माध्यम से सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। जनता का समर्थन और कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि लोगों का प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर अटूट विश्वास बना हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। जनचौपाल और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।