जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी बीएसएनएल ग्राउंड की भव्य प्रदर्शनी - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

बुधवार, 17 जून 2026

जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी बीएसएनएल ग्राउंड की भव्य प्रदर्शनी

जनकल्याण, विकास और आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगी बीएसएनएल ग्राउंड की भव्य प्रदर्शनी

 प्रदर्शनी में दिखेगी विकास की तस्वीर, जनपद के किसान सीखेंगे प्राकृतिक खेती की तकनीक

 जनपद के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे 17 से 20 जून 2026 तक प्रदर्शनी व विकास मेले का अवलोकन करें तथा लाभ उठाएं।

आगरा:-केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत जनपद में विकास, जनकल्याण और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए 17 से 20 जून तक बीएसएनएल ग्राउंड में विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों यथा कृषि विभाग, उद्यान, नगर निगम, पंचायती राज विभाग, पशुपालन, स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, परिवहन आदि की उपलब्धियों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी।
       केंद्र सरकार के 12 वर्ष व राज्य सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों की चित्र प्रदर्शनी के साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से संबंधित श्री राममंदिर अयोध्या मॉडल सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है। प्रोबेशन विभाग द्वारा सामाजिक जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक,संस्कृति विभाग के अंतर्गत सांस्कृतिक दलों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इसके साथ ही वृहद आधारभूत संरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं,जनपद में विगत 9 वर्षों में निर्मित सड़कों, संस्थानों एवं विभिन्न विभागों की प्रमुख परियोजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
   साथ ही जनपद में संचालित विभिन्न लाभार्थी परक योजनाओं के लिए पंजीकरण की व्यवस्था भी संबंधित विभागों द्वारा रहेगी।
   किसानों को प्राकृतिक एवं उन्नत खेती की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया जाएगा। 
      इसके अतिरिक्त गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, “कम लागत-अधिक आय” विषयक स्टॉल,प्राकृतिक खाद, बीज, जैविक कीटनाशक, मिलेट्स, स्थानीय कृषि उत्पाद एवं सिंचाई तकनीक से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
         जनपद के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे 17 से 20 जून 2026 तक प्रदर्शनी व विकास मेले का अवलोकन करें तथा लाभ उठाएं।
-----------------

video

Pages