राज चौहान हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, एसएन स्टे गेस्ट हाउस में चली थीं 18 गोलियां - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 4 जून 2026

राज चौहान हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, एसएन स्टे गेस्ट हाउस में चली थीं 18 गोलियां

राज चौहान हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, एसएन स्टे गेस्ट हाउस में चली थीं 18 गोलियां

आगरा। बहुचर्चित राज चौहान हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने मामले के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

गौरतलब है कि मूल रूप से बेदई तथा वर्तमान में यमुना पार क्षेत्र में रहने वाले 23 वर्षीय राज चौहान की 23 जनवरी 2024 को एसएन स्टे गेस्ट हाउस में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रंगबाजी और आपसी रंजिश से जुड़ी इस सनसनीखेज वारदात में करीब 18 राउंड फायरिंग हुई थी, जिनमें से सात गोलियां राज चौहान को लगी थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी मंसूरी निवासी टेढ़ी बगिया को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। इसके अलावा मामले में शामिल अन्य नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अब पुलिस ने इस मामले में एक और वांछित आरोपी दीपक कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दीपक कुमार को केपी लॉज के सामने, कचहरी रोड, थाना कैंट, प्रयागराज से दबोचा गया। आरोपी आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित जगजीवन नगर कॉलोनी, कृष्णा बाग का निवासी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। इस गिरफ्तारी के साथ ही राज चौहान हत्याकांड में फरार आरोपियों की संख्या और कम हो गई है। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

video

Pages