मंदिर में चोरी का खुलासा: स्कूटी से की रेकी, एक लाख रुपये और आभूषण उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार - समाचार RIGHT

BREAKING NEWS

गुरुवार, 4 जून 2026

मंदिर में चोरी का खुलासा: स्कूटी से की रेकी, एक लाख रुपये और आभूषण उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मंदिर में चोरी का खुलासा: स्कूटी से की रेकी, एक लाख रुपये और आभूषण उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र स्थित श्री गिरजेश्वर महादेव हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मंदिर की अलमारी से करीब एक लाख रुपये और आभूषण चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार 2 जून को मंदिर प्रबंधन की ओर से सूचना दी गई थी कि 31 मई को मंदिर की अलमारी से लगभग एक लाख रुपये नकद और आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत मिलने के बाद थाना हरीपर्वत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की।

बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पालीवाल पार्क के पास से कपिल सारस्वत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी पारस के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की योजना बनाई थी। दोनों ने पहले स्कूटी से मंदिर की रेकी की और मौका मिलते ही अलमारी में रखी नकदी व आभूषण चोरी कर लिए।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित एक जोड़ी पीली धातु के कान के कुंडल, 32,195 रुपये नकद, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी कपिल सारस्वत आवास विकास कॉलोनी का निवासी है, जबकि उसका साथी पारस, निवासी शाहगंज, अभी फरार चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

video

Pages